एलटी शिक्षकों की अंतरमंडलीय तबादले की मुराद पुरी

एलटी शिक्षकों की अंतरमंडलीय तबादले की मुराद पुरी
Spread the love

कुमाउ मंडल से विभिन्न विषयों के दो शिक्षकों का गढ़वाल मंडल के स्कूलों में तबादला

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। राज्य के एलटी शिक्षकों की अंतरमंडलीय तबादले (गढ़वाल से कुमाउ और कुमाउ से गढ़वाल) की मुराद पूरी हो गई। कुमाउ से विभिन्न विषयों के 200 शिक्षकों को गढ़वाल के स्कूलों में तबादला किया गया है।

मंडलीय अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षक) कंचन देवराड़ी ने बुधवार को तबादला सूची जारी की। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में विभिन्न विषयों के 200 शिक्षकों के कुमाउ मंडल के विभिन्न स्कूलों से गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्कूलों में तबादले किए गए हैं।

सबसे अधिक हिन्दी में सामान्य/ महिला संवर्ग में 52/3 और सबसे कम गृह विज्ञान में सिर्फ एक तबादला हुआ है। मंडलीय अपर निदेशक कंचन देवराड़ी ने इसकी पुष्टि की।

बताया कि उक्त शिक्षकों को 15 दिन के भीतर नए तैनात वाले स्कूल में ज्वाइन करने को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि तबादला काउंसिलिंग में शिक्षक द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर किया गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *