श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका राज्य की वॉलीबाल टीम में
खेल शिक्षक विकास नेगी की मेहनत ला रही रंग
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका अंडर 14 राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्कूली वॉलीबाल प्रतियेंगिता में वंशिका को राज्य की टीम के लिए चुना गया। वंशिका 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
स्कूल की छात्रा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में एसबीएम इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक विकास नेगी ने खासे प्रयास किए। उनकी मेहनत अब रंग लाने लगी है। अन्य प्रतियोगिताओं में भी स्कूल के छात्र/छात्राएं अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इससे पूर्व स्कूल की छात्रा रिया अंडर 17 वॉलीबॉल में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी है रिया ने 10 नवंबर से 15 नवंबर बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया , स्कूल की अन्य छात्रा गुंजन का भी अंडर-19 मे राष्ट्र स्तर के लिए चयन हुआ है।
वंशिका के चयन पर स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही वंशिका को ट्रैकसूट प्रदान किया इस मौके पर शारीरिक शिक्षक विकास नेगी एवं प्रवीण रावत मौजूद रहे।