जीपीएस कुर्न चिलपड़ और ढालवाला में नन्हें छात्र/छात्राओं ने शिक्षकों के साथ खेली होली

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती/ देवप्रयाग। राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय ढालवाला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुर्न चिलपड़ में नन्हें छात्र/छात्राओं ने शिक्षक/शिक्षिकाओं को रंगों के त्योहार हाली की शुभकामनाएं दी।
बुधवार को स्कूलों में होली की धूम रही। छात्र/छात्राओं ने आपस में स्कूलों में जमकर होली खेली। शिक्षकों का पर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय ढालवाला में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्यिाल के नेतृत्व में रंगों के पर्व होले के बारे में छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गई।
सुरक्षित होली के बारे में छात्र/छात्राओं को बताया गया। इस मौके पर सभी एक-दूसरे पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
देवप्रयाग। देवप्रयाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुर्न चिलपड़ में प्रधानाध्यापक रमेश झल्डियाल ने छात्र/छात्राओं के होली के महत्व और महात्म के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नन्हें छात्र/छात्राओं ने एक दूसरे पर रंग लगाकर होली का लुत्फ उठाया।