राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने त्याग पत्र दिया
संघ के कुछ पदाधिकारियों के व्यवहार से चौहान
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कुछ जिला और कुछ प्रांतीय पदाधिकारियों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पद से त्याग पत्र दे दिया है।
प्रांतीय महामंत्री को भेज अपने त्यागपत्र में चौहान ने अपनी पीड़ा को लिखा है। पत्र में लिखा है कि शिक्षकों की विभिन्न मांगों को प्रांतीय कार्यकारिणी ने मजबूती से सरकार के सम्मुख रखा। कुछ प्रकरणों का समाधान भी हुआ। कई प्रकरणों पर पर तेजी से समाधार की ओर बढ़ रहे हैं।
बावजूद इसके कुछ जिलों और कुछ प्रांतीय पदाधिकारी सस्ती लोकप्रियता के लिए संगठन के विरोध में काम कर रहे हैं। इससे संगठन में दिख रहे मत भिन्नता का लाभ सरकार और विभाग उठा रहा है और शिक्षकों के प्रकरणों के निस्तारण में विलंभ हो रहा है।
चौहान ने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को कई बार समझाया भी जा चुका है। बावजूद हालात नहीं बदल रहे हैं। ऐसे में संगठन को लीड करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वो राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना ही उचित समझते हैं।
बहरहाल, चौहान के त्यागपत्र से राजकीय शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली ने कहा कि कुछ लोगों के व्यवहार से चौहान क्षुब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चौहान राजकीय शिक्षक संघ की आन बान और शान हैं। हम उन्हें मना रहे हैं। सब कुछ ठीक हो जाएगा।