जूहा. शिक्षक संघ पोखाड़ा के अरविंद अध्यक्ष और विनोद मंत्री चुने गए
तीर्थ चेतना न्यूज
पोखड़ा। राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की पोखड़ा ब्लॉक इकाई के चुनाव अरविंद आलोक को अध्यक्ष विनोद सिंह रावत को मंत्री चुना गया। उक्त दोनों के साथ ही कार्यकारिणी के सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
मंगलवार को बीआरसी पोखड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्नयन एवं निर्वाचन गोष्ठी जिलाध्यक्ष श्री भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला आदि ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं ने बदलते परिवेश में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही नई चुनौतियों पर विचार रखे। कहा कि शिक्षकों को उक्त चुनौतियों से पार पाने के लिए स्वयं को तैयार रखना होगा। शिक्षक इस दिशा में लागातार काम कर रहे हैं। इस मौके पर शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी से संबंधित तमाम मुददों को भी रखा गया।
प्रथम सत्र शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिन्दुओं में घटती हुई छात्र संख्या छात्रों के सर्वागीण विकास पर चर्चा शिक्षण एवं पठन पाठन मे नवाचारी शिक्षा आई सी टी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं विभागीय डायटऔर एस सी ई आर टी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी जिला मंत्री मुकेश काला वरि० संयु मंत्री श्री विपिन रांगण पर्यवेक्षक सुरेश पॉथरी अतुल सुयाल, बी आर सी समन्वयक मनोज रावत, बीरेन्द्र रावत, विपिन पाँथरी अरविन्द आलोक दिनेश नेगी गिरीश सुन्दरियाल जी प्रा०शि० संघ के अध्यक्ष संजय गुँसाई मंत्री श्री जयपाल भण्डारी आदि ने विचार व्यक्त किये । संचालन गिरीश सुन्दिरियाल जी द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन में अरविन्द आलोक को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह गुसाईं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद सिंह रावत को मंत्री, बीरेन्द्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, श्रीमती पूजा को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री चुना गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।