एक और राज्य में बहाल हुई सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन

तीर्थ चेतना न्यूज
गंगटोक। पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। इससे देश के अन्य राज्यों के कर्मचारियों को भी उम्मीद बंधी है।
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने का ऐलान किया है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की। इसके मुताबिक एक अप्रैल 2006 या उसके बाद सरकारी सेवा में आए शिक्षक/कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन मिलेगी।
सरकार के इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सिक्कित पेंशन बहाली करने वाला देश का छठवां राज्य बन गया है। सिक्किम में पुरानी पेंशन बहाल होने से अब देश के अन्य राज्यों के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन की उम्मीद बंधी है। हालांकि इन राज्यों के सरकारें अभी भी इस मामले को खास तवज्जो नहीं दे रहे हैं।