प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करे सरकारः मंत्री प्रसाद नैथानी

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करे सरकारः मंत्री प्रसाद नैथानी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने सरकार से प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती राज्य के हित में नहीं है।

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ को शिक्षक दिवस पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का साथ मिला। अभी तक करीब 40 विधायक सरकार से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कर इन पदों को प्रमोशन से भरने की मांग कर चुके हैं।

गुरूवार को पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी पूरी तरह से राजकीय शिक्षकों के पक्ष में उतर चुके हैं। कहा कि सरकार को तत्काल सीधी भर्ती को निरस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती राज्य के हित में नहीं है। इसमें अनुभव और वरिष्ठता दोनों की अनदेखी हो रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री नैथानी ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में ऐसा नहीं है। प्रधानाचार्य पद पर सीमित भर्ती तुगलकी फरमान है। ये शिक्षकों को हतोत्साहित करने वाला कदम है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आयोग से चुने गए शिक्षक एक प्रमोशन के लिए फिर से आयोग की परीक्षा देगा ये ठीक नहीं है। तकनीकी तौर पर भी इसमें खासी खामियां हैं।

उन्होंने आगाह किया कि शिक्षा पर ऐसे प्रयोग ठीक नहीं हैं जिससे शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अपने शिक्षा मंत्री कार्यकाल के बारे में कहा कि तब प्रमोशन प्रक्रिया रोकी नहीं गई। डाउनग्रेड प्रधानाचार्य बनाया गया। अब सात सालों से लोग बगैर प्रमोशन के सेवानिवृत्त हुए।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *