समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की अहम भूमिकाः प्रो. बौड़ाई

तीर्थ चेतना न्यूज
नई टिहरी। समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने जज्बे और मेहनत के बूते मुकाम हासिल किया है।
ये कहना है हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर बादशाही थौल परिसर के निदेशक प्रो. ए.ए बौड़ाई। प्रो. बौड़ाई परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार समाज संस्थाओं के लिए प्रेरणादायक के साथ-साथ एक अहम जिम्मेदारी का निर्वहन भी करती है आज जहां महिलाओं को कई अधिकार संपन्न है और बढ़ते हुए भारत में महिलाएं आज जी 20 सम्मेलन से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न भागीदारी निभा रही हैं यही कारण है कि महिलाओं को अपने दम पर जी 20 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच पर प्रतिभा करने का मौका मिला है।
पूर्व निदेशक प्रोफेसर प्रो. डीएस केंतुरा ने अपने संबोधन में कहा है की दून आर ई एम सी का इतिहास 100 साल पुराना है और इस संस्था की स्थापना 1922 में की गई थी लेकिन 2022 से इस संस्था में पहली बार छात्र-छात्राओं के लिए सैन्य अधिकारी बनने का प्रशिक्षण आरंभ किया गया और 11 विभिन्न महिलाएं यहां पर एनडीए कैडेट को शौर्य, गौरव और अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है।
गोष्ठी की मुख्य वक्ता प्रो. सुनीता गोदयाल, डॉ हिमानी बिष्ट ने कहा है कि आज जहां महिलाएं विभिन्न एनजीओ के माध्यम से देहरादून में सी कैब 54 महिलाएं चला रही हैं। वहीं श्रीनगर की तानिया पुरोहित एक छोटे से शहर श्री नगर से अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड और भारत एंकरिंग में अपनी पहचान बन चुकी हैं तो टिहरी के एक छोटे से गांव के कीर्ति नगर ब्लॉक से रंजना रावत जो की खुशहाली स्वयंसेवी समूह के माध्यम से आज विभिन्न अचार पापड़ आदि बनाकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ आजीविका चला रही हैं।
डॉक्टर आराधना बदानी एवं डॉक्टर सुमनलता तथा डॉ अखिलेश सिंह द्वारा किस प्रकार से महिलाओं ने विभिन्न मुश्किलों को पीछे छोड़कर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है चाय वह खेल कूद के क्षेत्र में हो या राजनीति के क्षेत्र में हो या राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हो पहले क्या सोच होती थी कि महिलाएं उड़ा उड़ाना नहीं जानती हैं या उड़ भी नहीं सकती हैं लेकिन आज की महिलाएं फक्र के साथ या सुनाई देता है कि उन्हें जिंदगी में सब कुछ चाहिए जो पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों को दिया जा रहा है।
छात्रा नम्रता मक़लोगा, सृष्टि एवं कमलेश द्वारा भी विभिन्न कविता पाठ के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए तथा इसका संचालन परिसर के उप आदिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर मनमोहन सिंह नेगी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर पूरन लाल मीणा , डॉ यू एस नेगी, डॉ अरविंद कुमार डॉक्टर हेमराज, डॉक्टर अखिलेश कुमार, डॉक्टर मनोज नौटियाल,डॉ हंसराज विष्ट नेगी, डॉ नीरज जोशी, दो अंकित रस्तोगी, डॉक्टर राजेश्वरी चौधरी,डॉक्टर दिनेश नेगी,शाहिद बी एड के छात्र-छात्राएं अन्य विज्ञान एवं कला संकाय के छात्र छात्राएं तथा छात्र संघ के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा इस अवसर पर परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।