लैब ऑन व्हील्स परियोजना के द्वितीय चरण को सीएम ने किया शुभारंभ

लैब ऑन व्हील्स परियोजना के द्वितीय चरण को सीएम ने किया शुभारंभ
Spread the love

यूकॉस्ट ने दी छह जिलों को मोबाइल साइंस लैब की सौगात

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। यूकॉस्ट ने छह जिलों को मोबाइल साइंस लैब की सौगात दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में यूकॉस्ट की लैब ऑन व्हील्स परियोजना के द्वितीय का शुभारंभ किया। सीएम ने मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया फिर नौ मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।

उक्त नौ मोबाइल साइंस लैब से सुसज्जित वाहन उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में सेवाएं देंगे। गत वर्ष चार जिलों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी के लिए मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई थी।

इस मौके पर सीएम धामी ने विभिन्न राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ खूब संवाद भी स्थापित किया और परियोजनों से हो रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों क्रमशरू चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफल संचालन रहा जिसके अभूतपूर्व परिणाम स्वरूप राज्य के शेष जनपदों में आज लैब ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया गया।

प्रो पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढावा देने कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवाहारिक प्रदर्शनों /मॉडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विशय के पाठ्यक्रम को ओर अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

प्रो0 पंत ने कहा कि यह प्रदेश में परियोजना का द्वितीय चरण है जिसके अंतर्गत शेष नौ जनपदों उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में किया जा रहा है। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा एवं साइंस सिटी सलाहकार जी एस रौतेला ने भी लैब ऑन व्हील्स में प्रदर्शित विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया।
इस मौके पर यूकॉस्ट से संयुक्त निदेशक डॉ डी पी उनियाल, परियोजना समन्वयक ई0 जितेन्द्र कुमार, अमित पोखरियाल, विकास नौटियाल, पुनीत सिंह एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से अमित कुमार, अशोक सिंह, योगेश के अलवा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक राम आश्रय चौहान, निधि, शिवानी कोहली, सीमा भंडारी, अभय शर्मा, सुमन गुप्ता, अनीता नेगी एवं 40 छात्र छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *