कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयास लाए रंग, नरेंद्रनगर में खुलेगा केवी
तीर्थ चेतना न्यूज
नरेंद्रनगर। आखिरकार कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल द्वारा नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो गए। केंद्र सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी।
केंद्र सरकार ने देश भर में सिविल सेक्टर के तहत 85 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का ऐलान किया है। इसमें नरेंद्रनगर भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल लंबे समय से नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए प्रयासरत थे।
इसके लिए उन्होंने गत वर्ष भवन की भी व्यवस्था कर दी थी। बहरहाल, केंद्रीय कैबिनेट ने नरेंद्रनगर में केवी को हरी झंडी दे दी है। इससे क्षेत्र भर में खुशी का माहौल है। इसके लिए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में केवी को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि केवी में बच्चों को अच्छी पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके सुदृढ भविष्य का निर्माण होगा।