गवर्नमेेंट डिग्री कॉलेज पावकी देवी और नैनीडांडा में मनाया गया हरेला पर्व
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश/नैनीडांडा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पावकी देवी और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नैनीडांडा में प्रकृति को समर्पित हेरला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अंतर्गत कॉलेज परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
राज्य में हरेला पर्व के तहत कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेंगे। मंगलवार से इसका विधिवत शुभारंभ हो गया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पावकी देवी हरेला पर्व का शुभारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ0 छाया चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि त्योहार को आत्मसात कर कैसे पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है।
इस आयोजन के अन्तर्गत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी। छात्रों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा आस पड़ोसियो को भी इस का प्रयोग न करने हेतु प्रोत्साहित करने की शपथ ली।
हरेला सप्ताह के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान के तहत समस्त छात्रों, प्राध्यापकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डा. संगीता बहुगुणा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर प्रो0 नीलू कुमारी, डॉ0 ओमवीर, डॉ0 तनु आर0 बाली, डॉ0 रेखा सिंह, डॉ0 गुंजन जैन, मुकेश सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, विकास, श्री सुभाष, निखिल व समस्त छात्र छात्राओं ने यह प्रण लिया कि वे वर्ष में एक बार वृक्ष अवश्य लगाएंगे तथा पहले से लगे हुए वृक्षों का संरक्षण करेंगे।
नैनीडांडा। गवर्नमंेट डिग्री कॉलेज, नैनीडांडा में हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रिंसिपल प्रो. इंदु तिवारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने हरेला पर्व के सामाजिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि कैसे ये पर्व हमे प्रकृति की व्यवस्थाओं के अनुकूल स्वयं को ढालने के लिए प्रेरित करता है। डा. धीरेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। प्रभारी प्रिंसिपल प्रो. तिवारी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पर कॉलेज परिसर में पौधा रोपण किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मी और छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।