गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी नैखरी में हर घर तिरंगा अभियान
तीर्थ चेतना न्यूज
देवप्रयाग।गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चंद्रबदनी (नैखरी) में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के छात्र/छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
बुधवार को कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ महंथ मौर्य की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान एवं हर घर तिरंगा के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली सैंकरीसैंण तक गई।
रैली में छात्र/छात्राएं देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को लेकर नारे लगा रहा थे। इसके अलावा नशा मुक्त भारत अभियान नशा मुक्ति शपथ छात्र-छात्राओं को दिलाई गई। इस मौके पर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया।
निबंध प्रतियोगिता में कुमारी राधा बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रथम स्थान पर रही।राहुल द्वितीय स्थान पर एवं देवेश तृतीय स्थान पर रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आयुष प्रथम स्थान पर अनामिका द्वितीय स्थान पर एवं देवेश तृतीय स्थान पर है।कार्यक्रम में डॉक्टर जीपी थपलियाल एवं श्री अरविंद सिंह राणा द्वारा व्याख्यान दिया गया।