गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में मनाई गई बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती

तीर्थ चेतना न्यूज
गैरसैंण। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत पोर्टल के बैनर तले भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडर जयंती मनाई गई।
इस मौके पर संविधान आधारित प्रस्तावना, प्रश्नोत्तरी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरजेश कुमार द्वारा समस्त स्वयं सेवियों को डॉ. बाबा साहेब के जीवन परिचय के साथ डॉ. प्रतिभा नेगी, डॉ. विनय कुमार श्रीवास्त एवं मनीष चंद्र द्वारा उनके क्रांतिकारी विचार से अवगत कराया गया।
इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान किया गया। इसके तहत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।