सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज गैरसैंण प्रथम
ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता
तीर्थ चेतना न्यूज
गैरसैंण। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल के बैनर तले आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण की छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्रापत किया।
शुक्रवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण के सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने एकल गायन, लोक नृत्य एवं लोक गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शशि शौयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ दी। मंच संचालन खंड विकास अधिकारी राजदीप, राकेश सजवान व मुकेश कंडारी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 10 छात्राओं द्वारा प्रतिभा कर जिम एकल गायन प्रतियोगिता में कुमारी मुस्कान ने परंपरागत लोकगीत गाकर सभी श्रोताओं को भाव भी बोर कर दिया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार महाविद्यालय ने लोक नृत्य एवं लोक गायन में ढोल, दमाउ व हुड़का का प्रयोग कर सभी दर्शकों को आकर्षित किया और लोक संस्कृति का आवाहन कर उसके संरक्षण हेतु दर्शकों को प्रोत्साहित किया।
मुस्कान ने इस प्रतिस्पर्द्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शशि देवी द्वारा अच्छा छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कॉलेज की उक्त टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी।
कॉलेज की ओर से मुस्कान, लक्ष्मी ,पलक, देवकी, सोनी, संतोषी, रीता, रिंकी, सानिया, ममता आदि ने प्रतिभाग किया।