गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री
तीर्थ चेतना न्यूज
गैरसैंण। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर दोनों महापुरूषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
बुधवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में प्रिंसिपल प्रो. केएन बरमोला के निर्देशन में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया है, उसके पश्चात उनकी प्रतिमाओं में पुष्पांजलि तथा माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात सभी प्राध्यापक ने अपने विचारों से दोनों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नांदि फाउंडेशन से आए अमित उतरानी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ इन्द्र सिंह कोहली ने गांधी जी के आंदोलनों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ दुर्गा प्रसाद जी ने भी गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। डॉ0 गिरजेश कुमार ने भी कहा गांधी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा दर्शन है। डॉ 0 नीतू थपलियाल ने अपनी स्वरचित कविता का वाचन किया ।
इसी क्रम में डॉक्टर मुक्ता , डॉ0 पूजा आर्य और डॉ0 महेंद्रपाल आर्य ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने बताया कि महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने गांधी जी के संबंध में कहा इतने महान विचारों वाला तथा इतने उच्च आदर्शों वाला हाड-मांस का पुतला कभी इस धरती पर पैदा हुआ होगा ,आने वाली पीढ़ी इस पर विश्वास नहीं करेंगी। इस अवसर पर डॉक्टर विनय श्रीवास्तव डॉक्टर निशा , डॉ नवीन राम, श्रीमती गंगा, डॉक्टर मुक्ता , डॉक्टर स्तुति , तथा सभी कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।