गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत
तीर्थ चेतना न्यूज
गैरसैंण। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण में भारत रत्न स्व. गोविंद बल्लभ पंत को उनकी 137 वीं जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर उनके व्यतित्व एवं कृतित्व से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया।
ंमंगलवार को कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो०के०एन०बरमोला के निर्देशन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। प्रिंसिपल प्रो. बरमोला ने उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला।
स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका अनुकरणीय रही। उन्होंने कुली बेगारी प्रथा को समाप्त करवाया। वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृहमंत्री रहे। इस मौके पर छात्र/छात्राओं के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।
डॉ ० गिरजेश कुमार ने गोविंद बल्लभ पंत के जीवन एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में दर्शन, आशीष, विनीता, आदित्य पंवार ,शालिनी, करिश्मा तमन्ना ,प्रशांत, बद्री प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ० विनय श्रीवास्तव , चिकित्सा अधिकारी डॉ० मीनाक्षी सेमवाल तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू थपलियाल ने किया।