जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एकेश्वरके लक्ष्मण अध्यक्ष कुलदीप मंत्री चुने गए

जूनियर हाई स्कूल  शिक्षक संघ एकेश्वरके लक्ष्मण अध्यक्ष कुलदीप मंत्री चुने गए
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

एकेश्वर। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एकेश्वर ब्लॉक इकाई के चुनाव में लक्ष्मण सिंह रावत को अध्यक्ष कुलदीप रावत को मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

सोमवार को सीआरसी सिमाराखाल में आयोजित जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामने विभिन्न चुनौतियां हैं। इसके लिए उन्हें स्वयं को तैयार करना होगा। ताकि वक्त के मुताबिक नौनिहालों की शिक्षा सुनिश्चित हो सकें।

कार्यक्रम में अरविन्द पांथरी और कृष्ण कुमार रावत बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरि० संयु मंत्री विपिन रांगण, पर्यवेकक अरविन्द आलोक, दिनेश नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, कुलदीप रावत, संदीप गुसाइर्, वितोद विडालिया, श्रीमती अरुणा पाँथरी, गजेन्द्र सिंह रावत, प्राथमिक शिक्षक संगठन एकेश्वर के अध्यक्ष सुधीर रावत और मंत्री धमेन्द्र  आदि ने विचार व्यक्त किए।

प्रथम सत्र शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिन्दुओं में घटती हुई छात्र संख्या छात्रों के सर्वागीण विकास पर चर्चा शिक्षण एवं पठन पाठन मै नवाचारी शिक्षा आई सी टी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं विभागीय डायद और एस सी ई आर टी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना महत्वपूर्ण बिलुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये ।

द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन में लक्ष्मण सिंह नेगी पूर्व अध्यक्ष  को पुनः अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर संदीप कुमार गुँसाई, मंत्री पद पर कुलदीप रावत, कोषाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह नेगी वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर अशोक कुमार चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल लिया। भरोसा दिलाया कि टीम वर्क की तरह काम किया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *