उराप्रा शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक के सुधीर अध्यक्ष और धर्मेंद्र मंत्री चुने गए
तीर्थ चेतना न्यूज
एकेश्वर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक संघ की एकेश्वर ब्लॉक इकाई के चुनाव में सुधीर रावत को अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह को मंत्री चुना गया।
गुरूवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक इकाई का चुनाव चुनाव अधिकारी रविंद्र चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुधीर रावत निर्वाचित हुए।
उन्होंने सीधे मुकाबले में प्रदीप रावत को 66 मतों से हराया। सुधीर रावत को 90 व प्रदीप रावत को मात्र 24 मत मिले। मंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। उन्होंने विनोद बिष्ट को 33 मतों से शिकस्त दी। धर्मेंद्र को 73 व विनोद बिष्ट को 40 मत मिले।
कार्यकारिणी के शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हुए जिसमें प्रीति धस्माना कोषाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रदीप रावत,गोपाल कृष्ण शर्मा, यशवंत सिंह, सुनील कुमार, उपाध्यक्ष, लक्ष्मी थपलियाल महिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, नवल किशोर,पुरषोत्तम धस्माना,सुरेंद्र गुसांईं, सोनू कुमार सुशील नैथानी संगठन मंत्री, मीना रावत महिला संगठन मंत्री,विनोद कुमार, सुशील कुमार, नरेंद्र सिंह, ममता प्रचार मंत्री, विनोद कुमार लखेड़ा सलाहकार व बालमुकुंद कैन्थोला, कन्हैयालाल बछेती नामित जिला सदस्य चुने गए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन, शिक्षक और शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।