विनोद कुमार ढौंडियाल होंगे देहरादून के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी

तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। शासन ने शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद कुमार ढौंडियाल को देहरादून जिले का मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
शासन ने देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत को संयुक्त शिक्षा निदेशक एससीईआरटी के पद पर भेजा है। टिहरी के डीईओ बेसिक विनोद कुमार ढौंडियाल अब देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी होंगे।
संयुक्त सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद के पद पर तैनात शिव पूजन सिंह को परिषद के अपर सचिव बनाया गया है।