जूहा. शिक्षक संघ की द्वारीखाल ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न] कन्नौजिया अध्यक्ष और रमोला मंत्री बनें
![जूहा. शिक्षक संघ की द्वारीखाल ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न] कन्नौजिया अध्यक्ष और रमोला मंत्री बनें जूहा. शिक्षक संघ की द्वारीखाल ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न] कन्नौजिया अध्यक्ष और रमोला मंत्री बनें](https://tirthchetna.com/wp-content/uploads/2024/12/dwarikhal-1.jpg)
तीर्थ चेतना न्यूज
द्वारीखाल। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारीखाल ब्लॉक इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। इसमें नवीन कुमार कन्नौजिया को अध्यक्ष और नरेश चंद्र रमोला को मंत्री चुना गया।
मंगलवार को राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक स्तरीय’ ’शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी ब्लॉक सभागार में आयोजन किया गया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का, रा० आ० इ० का०’ ’कीर्तिखाल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला , जिला कोषाध्यक्ष’ ’ पवन देवलियाल,वरिष्ठ सयुँ ० मंत्री विपिन रांगड, प्रान्तीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, बी आर’ ’सी समन्वयक श्रीमती मानवी कोटनाला, पर्यवेक्षक सत्यपाल सिंह , मनोज रावत श्री सत्यपाल सिंह दीपक’ ’बडथ्वाल रूप नारायण, जयसिंह बिष्ट आदि दीप प्रज्जवतिल कर किया।
प्रथम सत्र वक्ताओं द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिन्दुओं में घटती हुई छात्र संख्या, छात्रों के सर्वागीण विकास पर चर्चा, शिक्षण एवं पठन पाठन मे नवाचारी शिक्षा, आई सी टी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और’ ’अभिभावक समन्वय, विभागीय, डायटऔर एस सी ई आर टी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये’ ।
द्वितीय सत्र में ब्लॉक इकाई के निर्वाचन किया गया। सभी पदों पर निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बचन सिंह बिष्ट, मंत्री पद पर नरेश चन्द्र रमोला, कोषाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भण्डारी, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट चुने गए।