बीईओ डोईवाला कार्यालय पर सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर का धरना/ प्रदर्शन
तीर्थ चेतना न्यूज
डोईवाला। पेंशनर्स की लंबित मांगों का निराकरण न होने से नाराज सेवानिवृत्त शिक्षक/ कर्मचारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया।
सोमवार को सेवा निवृत राजकीय पेंशनर संगठन डोईवाला इकाई के बैनर तले शिक्षक/कर्मचारियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि पूर्व में लंबित मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया। मगर, अधिकारी ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया। बीर सिंह राठौड़ व रामदेव भट्ट के उपार्जित अवकाश का निराकरण नही हुआ है।
साथ ही चिकित्सा के प्रतिपूर्ति के बिल छः महीने से अधिक समय से निराकरण नही हुआ है। खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला, देहरादून अपनी कुर्सी पर बैठ रहे, लेकिन दो घंटे तक पेंशनर धरना प्रदर्शन करते रहे,व उनकी कानों तक पहुंचाने के लिए भजन कीर्तन भी किया गया। लेकिन उसके बावजूद भी उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी।
बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया व संचालन सोहन सिंह नेगी व धर्म सिंह कृषाली ने किया। वक्ताओं में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली, सोहन सिंह नेगी सचिव ,धर्म सिंह कृषाली अध्यक्ष,, राजेंद्र सिंह बिष्ट सलाहकार , नारायण दत्त भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चत्तर सिंह पुंडीर संरक्षक, चत्तर सिंह मनवाल, विरेन्द्र सिंह रौथाण,लाभ सिंह डोगरा, सत्यपाल सिंहबी शपुंडीर,पी0 डी0 नौटियाल, मंगता खान, रामदेव शर्मा, जगमोहन जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए। धरना में पीताम्बर दत्त ढ़ोडियाल,शिव सिंह कृपाली,पूरन सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह कृपाली, जितेंद्र सिंह, कुंवर सिंह,बीर सिंह राठौर,मदन सिंह बुटोला, सत्यपाल सिंह बर्मा, ज्ञान सिंह रावत रघुबीर सिंह कृपाली, जगबीर सिंह सिंधवाल आदि मौजूद थे।