स्कूलों में याद किए गए बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू, मॉडल स्कूल ढालवाला में जलेबी और चम्मच दौड

स्कूलों में याद किए गए बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू, मॉडल स्कूल ढालवाला में जलेबी और चम्मच दौड
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। राज्य के स्कूलों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में खेलकूद और शैक्षिक कार्यक्रमों की धूम रही।

गुरूवार को राज्य भर के स्कूलों में बाल दिवस की धूम रही। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्यारे चाचा नेहरू को याद किया। गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल और शिक्षक विनोद प्रसाद नौटियाल ने नन्हें बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर स्कूल में स्लॉगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, बोरा दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर बीआरसी मनमोहन रांगड़, प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल, श्रीमती अनुपमा बडोला, मंजू रानी शर्मा, विनोद प्रसाद नौटियाल, सच्चेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद चौहान, रजनी सिद्वोला, सुचिता, सुषमा बहुगुणा, मंजू कुडियाल, शोभा नौडियाल, सौरभ कैंतुरा, जगदंबा सेमवाल, यशोदा उनियाल, चंद्रमोहन सिंह पोखरियाल, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *