पुष्पा वडेरा एसवीएम इंटर कॉलेज ढालवाला में देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

पुष्पा वडेरा एसवीएम इंटर कॉलेज ढालवाला में देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ढालवाला। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश में देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रि शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सोमवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी जयंती महोत्सव का कार्यक्रम भाषण निबंध एवं चित्रकला का आयोजन कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया।

प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने इस अवसर पर समस्त छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महोत्सव के अंतर्गत देवी अहिल्याबाई के पराक्रम, शासन व्यवस्था उनकी धर्मपरायणता, आदि विषयों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। देवी अहिल्याबाई अपने शौर्य के कारण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचानी जाती है।

अहिल्याबाई आदर्श नारी शक्ति की प्रतीक है, सर्वसमावेशी राज्य संचालन का उन्होंने आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके व्यक्तित्व की विशालता है कि उनकी दृष्टि सदा अखिल भारतीय रही। देश की एकता और एकात्मता का दर्शन उन्होंने कराया है, जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के जीवन संदेश, जीवन की कार्य पद्धति तथा जीवन के भावात्मक एवं प्रेरक पक्ष को समाज के सम्मुख प्रस्तुत करना ताकि आने वाली पीढ़ियां उसे मार्ग का अनुसरण कर सके।

इसे पूरा देश गौरवान्वित अनुभव करता है तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतिमान स्थापित होते हैं। अहिल्याबाई होलकर चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमशः विक्की चौधरी, स्वप्निल जोशी, एवं विपिन कबसूड़ी ने प्रथम द्वितीयं एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

देवी अहिल्याबाई होल्कर निबंध प्रतियोगिता में स्वप्निल जोशी, विपिन कपसूडी़ एवं अभिनव सकलानी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।वीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान,दिविशंकर नैथानी, नरेश सिंह पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल, विवेक डोभाल , शैलेंद्र सिंह कंडारी, विनोद कठैत, कुलदीप सजवाण, शिवानी दास ,विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहें।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *