खुशखबरीः उत्तराखंड औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को ICAR का एक्रीडिएशन

खुशखबरीः उत्तराखंड औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को ICAR का एक्रीडिएशन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। वीर चंद्रसिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से प्रत्यायन (ंएक्रीडिएशन) प्राप्त हो गया है।

उल्लेखनीय है कि 2011 में अस्तित्व में आए विश्वविद्यालय को पहली बार विश्वविद्यालय का पहली बार प्रत्यायन हुआ है। विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलिब्ध है। इससे पहले विश्वविद्यालय का प्रत्यायन नही होने का सबसे प्रमुख कारण शैक्षणिक पदों पर बहुत कम नियुक्तियों का होना रहा है।

वर्तमान कुलपति प्रोफेसर परविंदर कौशल ने लगभग दो साल पहले कार्यभार संभालते ही विश्वविद्यालय के प्रत्यायन को एक चुनौती के रूप में लिया। इसके लिए सबसे पहले शैक्षणिक पदों पर भर्ती का अभियान चलाया गया।

तमाम अवरोधों के बावजूद लगभग चालीस शिक्षकों कि नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न की गई, जिनमें दो अधिष्ठाता, एक शोध निदेशक, एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर तथा पैंतीस सहायक प्रोफेसरों कि नियुक्ति शामिल है। नियुक्तियों के बाद विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर प्रत्यायन की दृष्टि से तयारियाँ की गई।

दिसंबर 15 से 20, 2024 के बीच देश के प्रख्यात कृषि, वानिकी एवं आउद्यानिकी के विशेषज्ञों की टीम ने विश्व विद्यालय के औद्यानिकी महाविद्यालय भरसार एवं वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी का भ्रमण किया। इसके पश्चात जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में हुई उच्च स्तरीय बैठक में विश्वविद्यालय के प्रत्यायन का निर्णय लिया गया। अब विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से प्रत्यायन प्रदान किए जाने का पत्र प्राप्त हुआ है।

प्रत्यायन मिलने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि अब विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से विकास मद से समुचित राशि प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय कि रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार आने का अनुमान है।

कुलपति प्रोफेसर परवेंदर कौशल ने इस खुशी के अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए इस प्रक्रिया में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *