अल्मोड़ा। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षकों को भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दिशा में शासन स्तर पर प्रयास भी किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री पांडे शुक्रवार को जीआईसी अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षकों से खासी उम्मीद हैं। शिक्षकों के सामने इन उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है।
शिक्षकों को समाज का कर्णधार बताते हुए भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। तमाम समस्याओं का निदान हुआ भी है। भरोसा दिया कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु विभाग में ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी।
उदघाटन कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा और महासचिव सोहन सिंह माजिला ने लिया। इससे पूर्व अधिवेशन स्थल पर पहुंचने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी आदि ने शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर मंडलीय अपर निदेशक मुकुल सती, मुख्य शिक्षाधिकारी जग मोहन सोनी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष केके डिमरी, उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, संयुक्त सचिव योगेश घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह, रविंद्र राणा, शिव सिंह नेगी, पुष्पेश सांगा श्याम सिंह सरियाल, नवेंदु मठपाल, विवेक पांडे, डा. भुवन जोशी, डा. गोकुल मार्तोलिया, जगदीश बिष्ट, पंचम मेवाड़ी, कैलाश डोलिया आदि मौजूद थे।