शिक्षा विभाग में अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल की तैयारी

शिक्षा विभाग में अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल की तैयारी

एससीईआरटी और निदेशालय में जमे अधिकारियों को फील्ड में उतारने की तैयारी

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी है। टॉप से लेकर बीईओ स्तर के अधिकारियों के दायित्व बदले जा सकते हैं। एससीईआरटी और निदेशालय में जमे अधिकारियों को फील्ड में उतारा जा सकता है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक स्कूली शिक्षा विभाग में अधिकारियों के दायित्व में बड़े फेरबदल के लिए होमवर्क पूरा कर लिया गया है। फाइल विभागीय मंत्री तक पहुंच गई है। दरअसल, गत दिनों माध्यमिक शिक्षा निदेशक के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही इस प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे।

बहरहाल, फेरबदल में विभाग के टॉप से लेकर ब्लॉक तक के अधिकारियों को इधर-उधर किया जा सकता है। लंबे समय से एससीईआरटी और निदेशालय में जमे अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग पर भेजा जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कई जिलों में सीईओ, डीईओ माध्यमिक, बेसिक और डायट के प्राचार्य भी इधर-उधर हो सकते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *