सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता
प्राथमिक वर्ग में छाए गवर्नमेंट मॉर्डल प्राइमरी स्कूल ढालवाला की छात्राएं
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत आयोजित स्कूली छात्र/छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हें छात्र/छात्राओं ने रंगों के माध्यम से स्वच्च्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान गवर्नमेंट मॉर्डल प्राइमरी स्कूल ढालवाला की छात्राओं ने प्राप्त किया।
बुधवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर नगर क्षेत्र के विद्यालयों के मध्य जूनियर, मध्यम व सीनियर वर्ग में कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और स्वच्छ हाथ, स्वच्छ घर, स्वच्छ पड़ोस, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ नाले जल निकाय व स्वच्छ सार्वजनिक स्थल विषयों पर रंगों के माध्यम से संदेशयुक्त चित्र उकेरे।
प्राथमिक वर्ग में जीएमपीएस ढालवाला स्कूल की छात्रा आरूषी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री के छात्र यश राजभर ने प्रथम, विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल की छात्रा अनन्या ने द्वितीय और पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के छात्र विहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में पूर्णानंद इंटर कॉलेज की छात्रा संजना ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पालिकाध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने स्वच्छता की शपथ लेकर नगर क्षेत्र को सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशीप्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल, लिपिक संजय भंडारी, आकाश कैंतुरा, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, रामकृष्ण पोखरियाल, लाल बहादुर शास्त्री ढालवाला के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका रजनी सिद्वौला, प्रेमानंद स्कूल के अध्यापक विनोद बिजल्वाण, पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के अध्यापक सुनील भारद्वाज आदि उपस्थित थे।


