मुनिकीरेती-ढालवाला नगर क्षेत्र में कांग्रेस का डोर-टू-डोर संपर्क

मुनिकीरेती। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर संपर्क अभियान जारी है। कार्यकर्ता लोगों को क्षेत्र की बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
राज्य के प्रत्याशी के नाम के ऐलान में भले ही विलंब हो रहा हो। मगर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान जारी है। इसका लाभ भी पार्टी को होता दिख रहा है। मंगलवार पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती नगर के राजीवग्राम, 14 बीघा आदि क्षेत्रों अभियान चलाया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से राज्य और क्षेत्र की बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे थे। साथ ही राज्य सरकार की सफलताओं को भी सामने रख रहे थे। क्षेत्र से जुड़े मुददों को भी लोगों के सामने रखा जा रहा है।
कांग्रेस शासन में क्षेत्र के विकास के लिए हुए कार्यों को कार्यकर्ता खास तौर पर बता रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता महावीर खरोला, अनिल रावत, दिपेश बेलवाल, अमन चौहान, रोहित चौहान, अनीता कोटियाल, नीलम बिजल्वाण, ममता ममगाईं, विकास चमोली आदि मौजूद थे।