रूद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन हटाए गए, विशाल मिश्रा नए डीएम

रूद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन हटाए गए, विशाल मिश्रा नए डीएम

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। शासन ने रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विशाल मिश्रा को रूद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

गुरूवार देर शाम शासन ने आधा दर्जन से अधिक आईएसएस/ पीसीएस अधिकारियों के तबादले/ दायित्वों में फेरबदल किया। इसमें रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन भी शामिल हैं। जैन को जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रूद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतीक जैन गत माह एक धार्मिक मामले को लेकर खासे चर्चा में आए थे। माना जा रहा है कि यही उनके तबादले की वजह बना। इसके अलावा कुछ आईएएस/ पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *