भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती हुए सम्मानित

भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती हुए सम्मानित
Spread the love

हाइवे पर दुर्घटना में घायल युवती की जान बचाने में निभाई भूमिका

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। गौरा देवी चौक के पास ट्रक और स्कूटी की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय दुर्गा भंडारी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सती समेत चार लोगों को सम्मानित किया गया।

श्री भरत मंदिर इंटर कालेज में दुर्घटना में घायल दुर्गा भंडारी की जान बचाने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन के अध्यक्ष और भारतीय महिला मोर्चा की सदस्य दीपिका अग्रवाल, खेलकोच प्रवीण रावत और शिक्षक रंजन अंथवाल को सम्मानित किया गया।

घायल दुर्गा के लिए 14-15 यूनिट रक्त की व्यवस्था करने वाले रक्त सेवक महान रक्तदाता राजेंद्र बिष्ट का भी धन्यवाद दिया,। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के प्रिंसिपल मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि हमें समाज में आगे बढ़ कर दूसरों की मदद करने वाले ऐसे लोगों की हिम्मत को बढ़ाना चाहिए और उनके साथ खड़ा होना चाहिए जिससे भविष्य में उनका मनोबल और अधिक बड़े और वह इसी तरह समाज सेवा करते रहें।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सती ने कहा कि दुर्घटना के समय यदि समय पर ट्रक को ना रोका जाता तो खांड गांव विस्थापित निवासी 20 वर्षीय दुर्गा भंडारी की जान बचा पाना संभव नहीं था क्योंकि ट्रक कुचलकर निकल जाता।साथ ही समय पर एंबुलेंस पहुंचने से भी काफी सहायता मिली वरना बहुत अधिक रक्तस्राव से जान को खतरा हो सकता था। इस तरह से हम सभी लोगों को दुर्घटना में घायलों की मदद करनी चाहिए। जय गुरूजी यूनियन की अध्यक्षा दीपिका अग्रवाल ने कहा कि दुर्गा भंडारी का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे बचा पाना संभव नहीं था इसलिए जान बचाने के लिए डॉक्टरों को पैर को काटना पड़ा।

साथ ही यदि किसी के साथ भी किसी तरह के गंभीर दुर्घटना हो जाती है तो वह बिल्कुल भी घबराए नहीं और अपने आसपास उपस्थित लोगों से मदद मांगे 108 नंबर और 100 नंबर पर कॉल करके सहायता मांग सकते हैं यदि एंबुलेंस आने में देरी भी हो जाती है तो आसपास उपस्थित निजी वाहनों से निवेदन करके घायल को तुरंत किसी सरकारी अस्पताल में पहुंचाना चाहिए। साथ ही इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार, ,सह सचिव कुलदीप मचल ,संयुक्त सचिव अमन कुमार ,सदस्य देवेंद्र व शिक्षक लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल, शिव प्रसाद बहुगुणा, जितेंद्र बिष्ट ,नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल ,शालिनी कपूर, विकास नेगी आदि उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *