डायट बड़कोट में तीन दिवसीय उद्यमिता कार्यशाला संपन्न
55 शिक्षकों ने किया प्रतिभाग
तीर्थ चेतना न्यूज
बड़कोट। उत्तरकाशी के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बड़कोट में कौशलम कार्यक्रम में तहत आयोजित उ़द्यमिता कार्यशाला संपन्न हो गई। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से 55 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
स्कूल स्तर पर छात्र/छात्राओं में उद्यमिता का बोध कराने और उन्हें उद्यमशीलता के लिए प्रेरित करने उददेश्य से संचालित कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बडकोट मे कोशलम पाठयचर्या शिक्षक प्रशिक्षण (कक्षा 12 हेतु)का प्रथम चरण दिनांक पांच अगस्त से सात अगस्त 2025 तक डायट में संपादित किया गया है।
कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंड के कक्षा 12 हेतु नामित 55 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का समन्वयन संजय भट्ट द्वारा किया गया। संजय कुमार जगूडी, सुरेश कुमार और कुलदीप सिहं इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर रहे।
डायट के प्रभारी प्राचार्य हेमू बिष्ट एवं प्रवक्ता सुशील चन्द्र जोशी द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किये तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएं दीं।


