डायट बड़कोट में तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

डायट बड़कोट में तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

तीर्थ चेतना न्यूज

उत्तरकाशी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी में डी॰एल॰एड॰ प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं हेतु तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ हो गया।

सोमवार को सरस्वती पूजन के साथ तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में में मुख्य संदर्भदाता के रूप में मनोज चंद्र पाठक,एवं श्रीमती रूबी गौतम सारस्वत ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता द्वारा संगीत का शिक्षा में उपयोग तथा इसकी अलौकिक संरचना पर विवेचना की गई।

कार्यशाला में संगीत के विभिन्न विषयों के साथ समावेशन पर चर्चा की गई। कार्यशाला के प्रथम दिन विभिन्न लोकगीतों,प्रार्थनाओं एवं वाद्य यंत्रों के संचालन की जानकारी प्रशिक्षुओं को दी गई।

इस मौके पर हेमू बिष्ट, श्रीमती बबीता सजवाण, श्रीमती संगीता रावत, अरविंद चौहान, डॉ॰ सुबोध सिंह बिष्ट, मो॰ अरशद अंसारी एवं शांति रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *