गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में बेस्ट प्रैक्टिसेज के तहत व्याख्यान
तीर्थ चेतना न्यूज
देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में आईक्यूएसी के बैनर तले बेस्ट प्रैक्टिस के तहत आयोजित व्याख्यान में संस्कृत काव्य शास्त्र में शब्द एवं अर्थ प्रबधन की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को प्रभारी प्रिंसिपल डा. अर्चना धपवाल की अध्यक्षता और डा. लीना पुंडीर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. एमएन नौडियाल ने संस्कृत काव्य शास्त्र में शब्द एवं अर्थ प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वर्णमाला में स्वर, व्यंजन और अयोगवाह का महत्वपूर्ण स्थान है।
डा. नौडियाल ने व्यंजनों को वर्गों में विभक्त करते हुए व्यंजनों के उच्चारण स्थान की महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही साथ शब्द, अर्थ को परिभाषित करते हुये अभिधा, लक्षणा व्यंजना पर भी प्रकाश डाला।


