गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में प्लास्टिक उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए आम जन को जागरूक करने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजए देवप्रयाग में पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्लास्टिक उन्मूलन हेतु छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।

सभी छात्र/छात्राओं से महाविद्यालय परिसर में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को बहिष्कार करने के लिए कहा गया वह पर्यावरण पर प्लास्टिक से पड़ने वाले दुष्प्रभाव को भी बताया गया।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना धपवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराते हुए महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं पर्यावरण समिति की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया ने कार्यक्रम संपन्न कराया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *