पीएम आवास योजना में देवप्रयाग नगर पालिका को देश भर में तीसरा स्थान

पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने प्राप्त किया पुरस्कार
तीर्थ चेतना न्यूज
देवप्रयाग। प्रधानमंत्री आवास योजना में देवप्रयाग नगर पालिका ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में इसके लिए पालिका को सम्मानित किया गया।
शहरी विकास विभाग के सर्वे के मुताबिक उत्तर-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों वाले राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायत श्रेणी में देवप्रयाग ने देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये बड़ी उपलब्धि इसके लिए गुजरात के राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री हरदेव पुरी ने नगर पंचायत को सम्मानित किया।
नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल और ईओ रघुवीर राय ने पुरस्कार हासिल किया। पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए लक्ष्य के मुताबिक काम किया गया है।
उन्होंने शहर के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि नगर पालिका के सभासद, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही नगर की जनता के सहयोग से ये संभव हो सका है। उन्होंने इसे देवप्रयाग की जनता की उपलब्धि बताया।