शारीरिक शिक्षा विभागः कक्षा से लेकर मैदान तक में छा जाने की तैयारी

शारीरिक शिक्षा विभागः कक्षा से लेकर मैदान तक में छा जाने की तैयारी
Spread the love

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का ऋषिकेश परिसर आकार ले रहा है। विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए टीम यूनिवर्सिटी पूरी तरह से तैयार है। विभिन्न विभागों में नियुक्त प्राध्यापकों में कुछ खास करने का जज्बा साफ दिखता है।
हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com विश्वविद्यालय की बेहतरी को टीम यूनिवर्सिटी के प्रयासों में साथ है। पोर्टल विभिन्न विभागों की तैयारी, चुनौती और लक्ष्य को लेकर प्राध्यापकों से बातचीत का अभियान चला रहा है।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने कक्षा से लेकर मैदान तक में छा जाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का ऋषिकेश परिसर कभी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, ऋषिकेश हुआ करता था। इस कॉलेज का खेलों में अच्छा दखल होता था। खेल प्रमुख जगदीश सिंह बिष्ट हर किसी को याद आते हैं।

जगदीश बिष्ट के सानिध्य में रहकर खेल की बारीकी, खेल का अनुशासन सीखे पुष्कर  गौड़ अब श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।

गुरूवार को हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में था। प्रदेश के सबसे बड़े गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी में बतौर खेल प्रमुख सेवाएं दे चुके पुष्कर गौड़ के कंधों पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को खेलों के आगे ले जाने का जिम्मा है। बातचीत में उन्होंने इस जिम्मेदारी के भान का एहसास करा भी दिया।

उन्होंने बातचीत में पूर्व खेल प्रमुख जगदीश सिंह बिष्ट का जिक्र किया। साथ ही योजना पर विस्तार से बताया। कहा कि बीए फिजिकल एजुकेशन जल्द शुरू हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन महिला खो-खो की मेजबानी मिली है। इस पर फोकस किया गया है।

बताया कि परिसर में खेल का आधारिक ढांचा उपलब्ध है। इसका उपयोग का एक बार फिर से खेल का माहौल बनाया जाएगा। इसकी शुरूआत कर दी गई है। जल्द बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *