कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने शहर की बेहतरी के लिए मांगे वोट

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने शहर की बेहतरी के लिए मांगे वोट

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। कांग्रेस के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर शहर की बेहतरी के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने वार्ड संख्या 10 और वार्ड संख्या दो में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और स्थानीय मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

जनसंपर्क के दौरान दीपक प्रताप जाटव ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य ऋषिकेश के विकास को नई दिशा देना है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सेवा में विश्वास रखती है और हम सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मैं वादा करता हूं कि यदि मुझे जनसमर्थन मिला, तो मैं नगर निगम में पारदर्शिता, विकास और बेहतर प्रशासन को प्राथमिकता दूंगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि नगर निगम के हर वार्ड का समग्र विकास बेहद जरूरी है। कांग्रेस के नेतृत्व में हम हर वार्ड में समान रूप से विकास की योजनाओं को लागू करेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने क्षेत्रवासियों से यह भी कहा कि नगर निगम चुनाव सिर्फ पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि शहर के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा, आपका एक वोट हमारे शहर की नई पहचान बना सकता है। कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है जो जनता के असली मुद्दों को प्राथमिकता देती है और हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए काम करती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *