युगल किशोर पंत बनें ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी

युगल किशोर पंत बनें ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी
Spread the love

देहरादून। चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व शासन ने करीब तीन दर्जन आईएएस/पीसीएस अधिकारियां के दायित्वों में फेरबदल किया है। युगल किशोर पंत को ऊधमसिंहनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

संभवतः इस सरकार में प्रशासनित अमले का आखिरी फेरबदल होगा। मंगलवार देर रात शासन ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इसमें अपर मुख्य सचिव, दोनों मंडलों के कमिश्नर, सचिव, डीएम और पीसीएस रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

ऊधमसिंहनगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरू को अपर सचिव उडडयन का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि अपर सचिव पर्यटन का जिम्मा संभाल रहे युगल किशोर पंत को ऊधमसिंहनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुमायूं के मंडलायुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल को मंडलायुक्त के साथ ही देवस्थानम बोर्ड को सीईओ बनाया गया है।

सैलेश बगोली को आबकारी विभाग के सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सैंपा गया है। नितिन भदौरिया नए आबकारी आयुक्त होंगे। इस पद को देख रहे सचिन कुर्वे अब सचिव ग्रामीण विकास होंगे। सचिव नितिश कुमार झा को तकनीकी शिक्षा भी सौंपा गया है। सचिव अमित नेगी को सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य से सचिव वित्त, उर्जा को वापस ले लिया गया है। बीवीआरसी पुरूषोत्तम से राजस्व विभाग हटा दिया गया है। डा. रणजीत सिन्हा से परिवहन हटा दिया गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *