उत्तराखंड में पहला परिणाम कांग्रेस के पक्ष में लोहाघाट से खुशहाल सिंह अधिकारी चुनाव जीते

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का पहला परिणाम कांग्रेस के खाते में गाया। लोहाघाट सीट पर पार्टी प्रत्याशी खुशहाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए। उन्होंने भाजपा के पूरण सिंह फर्त्याल को 5693 मतों से हराया।
राज्य में चुनाप परिणाम आने का क्रम शुरू हो गया। इसकी शुरूआत लोहाघाट विधानसभा सीट से हुई है। यहां कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीते। उन्होंने भाजपा के पूरण सिंह फर्त्याल को चुनाव हराया।
पार्टी की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। राज्य की करीब दो दर्जन सीटों पर मतगणना का काम अंतिम चरण में हैं। अब कुछ ही देर बात परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।