कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय सभी दायित्वों से मुक्त किया

कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय सभी दायित्वों से मुक्त किया
Spread the love

देहरादून। कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। इसे किशोर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि किशोर उपाध्याय के गत दिनों भाजपा नेताओं से मुलाकात कांग्रेस के आलाकमान को नागवार गुजरी थी। हालांकि किशोर ने इस पर सफाई भी पेश की थी। संभवतः पार्टी इससे संतुष्ट नहीं और और एक्शन ले लिया।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को पत्र से इस बारे में सूचित किया है। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि किशोर की वजह से प्रदेश में कांग्रेस का भाजपा को हराने का संघर्ष कमजोर पकड़ रहा है।

इसको लेकर अगले आदेश तक किशोर से पार्टी के सभी दायित्वों को वापस लिया जा रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *