यमकेश्वर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में

यमकेश्वर में कांग्रेस मजबूत स्थिति  में
Spread the love

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र रावत लोगों को कन्वेंस करने में सफल होते दिख रहे हैं।

राज्य गठन के बाद अस्तित्व में आई यमकेश्वर विधानसभा सीट पर अभी तक हुए चार चुनावों में जीत भाजपा को मिली। चारों बार कांग्रेस प्रत्याशी की राह बागियों ने रोकी। इस बार कांग्रेस में कोई बागी नहीं है। परिणाम मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में सीधा-सीधा है।

कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेंद्र रावत पिछले पांच साल से लोगों के बीच हैं। यही वजह है कि इस चुनाव में कांग्रेस यहां खासी मजबूत दिख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी लोगों को कन्वेंस करने में सफल रहे हैं। क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनके प्लान को लोगों ने पंसद किया है।

यही वजह है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में खासा उत्साह देखा गया। यमकेश्वर में कांग्रेस दिग्गज नेता एवं राजस्थान के पूर्व सीएम सचिन पायलट की सभा में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है।

कुल मिलाकर इस बार यमकेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस मजबूत दिख रही है। पार्टी कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त हैं। गैर राजनीतिक लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *