कांग्रेस को अपने में समाने को भाजपा भी है व्याकुल

कांग्रेस को अपने में समाने को भाजपा भी है व्याकुल
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को अपने में समाने के लिए भाजपा भी व्याकुल है। पार्टी ऐसे किसी भी मौके को छोड़ना नहीं चाहती। यही वजह है पार्टी के द्वार सबके लिए खुले हुए हैं।

कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा हर स्तर पर काम करती रही है। अब देश में ऐसी राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना साकार होती दिख रही है। ये बात अलग है कि कांग्रेस नेता ऐसा मानने को तैयार नहीं हैं।

हालात लगातार ऐसे बन रहे हैं कांग्रेस कई तरह से सिमट रही है। कांग्रेस की इस सिकुड़न से भाजपा अपना वाल्यूम बढ़ा रही है। तमाम राज्यों में ऐसा हो चुका है। देवभूमि उत्तराखंड में तो कांग्रेस को अपने में समाने के लिए भाजपा व्याकुल है।

कांग्रेस के कुछ विधायकों की पार्टी से नाराजगी सीधे भाजपा में दूर होती दिख रही है। कांग्रेस के अधिक से अधिक विधायकों को समाने के लिए भाजपा ने प्लान तैयार कर लिया है। 2016 में भी भाजपा ऐसा कमाल दिखा चुकी हैं। हालांकि भाजपा को ये मौका कांग्रेस ही मुहैया कराती रही हैं।

बहरहाल, इस प्लान को एक्ज्यूक्यूट करने के लिए पार्टी ने सबके लिए दरवाजे खुले होने की बात करनी शुरू कर दी है। पार्टी की इस पॉलिसी का लाभ उठाते हुए कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के दिग्गज नेताओं के संपर्क में हैं।

दरअसल, ऐसा होने पर भाजपा 2024 के आम चुनाव में उत्तराखंड को लेकर टेंशन फ्री हो जाएगी। कांग्रेस से मिलने वाली चुनौती एक तरह से ना के बराबर रह जाएगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *