ऋषिकेश में कांग्रेस की पद यात्रा ने ताजा कराई जंगे आजादी की यादें

ऋषिकेश में कांग्रेस की पद यात्रा ने ताजा कराई जंगे आजादी की यादें
Spread the love

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत महानगर ऋषिकेश में पदयात्रा ने जंगे आजादी की यादें ताजा कराई। कांग्रेसियों ने पद यात्रा में उत्साह के साथ शिरकत की।

म्ंगलवार को झंडारोहण के साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा गांधी स्तम्भ त्रिवेणी घाट से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर हरिद्वार मार्ग पर शान्ति फार्म में समाप्त हुई । इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम के देश को एकता और अखंडता का संदेश देने का काम कांग्रेस कर रही है।

भाजपा के लोग घर घर तिरंगा कार्यक्रम करके देश भक्त होने का दिखावा कर रहे हैं देश की आज़ादी से कई वर्षों तक भाजपा व आरएसएस के लोगों कभी भी अपने कार्यालयों पर तिरंगा नहीं फहराया और आज आगामी चुनाव को देखते हुऐ दिखावा करने का ढोंग कर रहे हैं ।

ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में 9 अगस्त ( अगस्त क्रांति दिवस ) पर भारत जोड़ों तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें मंहगाई, भ्रष्टाचार, जीएसटी सहित आज देश को जाति व धर्म को बाँटने का जो काम भाजपा सरकार कर रही है उसी के तहत भारत में सभी को जोड़ने सहित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम किया है ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि आज इस यात्रा की शुरूआत के माध्यम से जन जन को देश में केन्द्र सरकार द्वारा हो रही मनमानी जिसमें देश की धरोहरों को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचने का काम किया जा रहा उसके विषय में अवगत करवाना है इस यात्रा के माध्यम से हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख ईसाई के प्रतीकात्मक लोगों को पद यात्रा में शामिल कर यह संदेश देने का काम किया कि भारत देश में सब एक हैं आज जिस प्रकार सरकार देश को और देश के लोगों को तोड़ने का काम कर रही है वहीं इस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस भारत और भारत के लोगों को जोड़ने का संदेश देने का काम कर रहे हैं ।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र भण्डारी, राजेश चमोली, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, सुरेन्द्र रांगढ, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, पार्षद नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, रवि कुमार जैन, विवेक तिवारी, पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, यूंका अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, मदन शर्मा, सरोज देवराडी, धर्मेन्द्र गुलियाल, चन्द्रकान्ता जोशी, मनीष जाटव, परमेश्वर राजभर, उमा ओबरॉय , मधु जोशी, नवीन प्रसाद भट्ट, इमरान सैफी, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, अमित पाल, ममता रमोला, हरी राम वर्मा, चंद्र कांता जोशी, राज कुमार बतालिया, राम मूर्ति, सिंह राज पोशवाल, विकास केवट, किशोर गौर, राहुल रावत, प्यारे लाल जुगरान, अभिनव सिंह, विस्वास गोयल, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, प्रवीन पुरोहित , आशा मनोरमा डोबरियाल, शशिशरण, देवेन्द्र बैलवाल, हीरा पोखरियाल, विकास, शिवम् प्रजापति, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, गौरव राणा, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मंजु क्षेत्री, अनुपमा क्षेत्री, रक़म पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, विकास कुमार, सुनील शर्मा, अंकित मौर्य, दिनेश चंदोला, पद्म सिंह, महेन्द्र भट्ट, देवी प्रसाद व्यास, भगवती सेमवाल, राजेन्द्र गैरोला, अभिषेक शर्मा, रेणु नेगी, सरोजिनी थपलियाल , वेद प्रकाश शर्मा, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, ममता , करतार नेगी आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *