मुनिकीरेती और श्यामपुर में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

मुनिकीरेती और श्यामपुर में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका
Spread the love

महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार का विरोध

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती/श्यामपुर। देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने मुनिकीरेती और श्यामपुर में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कहा गया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

गुरूवार को मुनिकीरेती के कैलाश गेट पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ता राज्य में चौपट हुई कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे ह।

हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा अन्य समुदाय की महिला के साथ उसके घर में गलत संबंध बनाते हुए जो वीडियो वहां के लोगों ने बनाई वह घोर निंदनीय है। शीघ्र ही पूर्व मंत्री के साथ रहने वाले भाजपा के नेता को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही देहरादून में मणिपुर की घटना की तरह करणपुर देहरादून में उत्तराखंड की एक बेटी के साथ उसकी दुकान में घुसकर जिस तरह से उसके साथ 20-25 युवाओं ने दुर्व्यवहार किया जिनके हाथों में लाठी-डंडे हॉकी बेड इत्यादि थे जबकि वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रत्येक राज्य में अराजकता फैलाने का काम कर रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड के केस को सरकार द्वारा कमजोर किया गया।

नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार और अन्याय को बढ़ावा दे रही है युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव दिनेश सकलानी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने हर वादे पर फेल हुई है आज जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। पुष्कर सिंह धामी को अंकिता भंडारी हत्याकांड के वी आई पी का नाम उजागर करना चाहिए।

इस अवसर परजिला अध्यक्ष उत्तम असवाल, प्रदेश महासचिव दिनेश सकलानी।शहर अध्यक्ष महावीर खरोला जिला अध्यक्ष अनुचित विभाग सुनील आर्य शहर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी। विनोद सकलानी सचिन सेलवान विक्रम नेगी बलदेव भंडारी शामिल थे।

श्यामपुर। भाजपा की उत्तराखंड सरकार में लगातार महिलाओं के साथ दुराचार और अत्याचार की बेतहाशा घटित घटनाओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के तत्वावधान में कांग्रेस जनों ने श्यामपुर बाईपास किराए पर धानी सरकार का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है प अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है प धामी सरकार राज्य में अपराध रोकने पर पूर्णता विफल सिद्ध हुई है प प्रदेश के देहरादून मैं सरकार की नाक के नीचे महिला की हत्या कर लाश को कूड़े में फेंका गयाऔर हरिद्वार जनपद में महिला के साथ दुराचार की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है उत्तराखंड राज्य में मातृशक्ति असुरक्षित महसूस कर रही है।

वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि धामी सरकार को उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

पुतला फूंकने वालों में सोहनलाल रतूड़ी, भगवती प्रसाद सेमवाल, केपी कंडवाल, सोहन सिंह रौतेला, धर्मराज सिंह पुंडीर, योगराज दत्त नौटियाल, गब्बर कैंतूरा, रतन देव रियाल, विकास कंडियाल, देवी प्रसाद व्यास, चौधरी देवेंद्र सिंह, सूरज भट्ट, दिलप्रीत, रामस्वरूप राणा कोटी, श्री प्रसाद, टीटू, जसबीर रपगढ़, निर्मला देवी, शोभा बहुगुणा, आदि उपस्थित थे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *