कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने की कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने की कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई
Spread the love

संगठन की मजबूती के लिए जुट जाने का आहवान

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं। निष्ठावान और संगठन की मजबूती के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी हर स्तर पर ध्यान रखेगी।

ये कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का। महारा सोमवार को मुनिकीरेती में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उनके यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महारा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। कहा कि जो कार्यकर्ता मजबूती से संगठन के लिए कार्य करेगा और धरातल पर जनसेवा करेगा उसे आने वाले नगर निगम चुनाव में वरीयता दी जाएगी’। कहा कि जिस तरह आज भाजपा सरकार आम जनता के उपर हावी हो रहा है और गलत संदेश पहुंचाने का काम इनका सोशल मीडिया कर रहा है वह निंदनीय है।

लगातार भाजपा का सोशल मीडिया हमारे वरिष्ठ नेताओं, के ऊपर टिप्पणी करते रहता है और गलत अफवाह फैलाते रहता है हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इससे परे हटकर आमजन के बीच सच्चाई लानी होगी, तभी जाकर इस झूठ फरेबी सरकार को हम पीछे छोड़ सकते हैं। हमें अपने सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम उन कांग्रेसी नेताओं की वीर गाथाएं लोगों को बतानी है जो इस भाजपा सरकार के नेता तक न कर पाए हैं और न कर पाएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि भाजपा के सारे नेता महंगाई, भ्रष्टाचार, बैकडोर भर्ती घोटाला, अंकिता बेटी आदि जैसे गंभीर मुद्दों पर पर बात नहीं करते, इनकी कथनी और करनी में फर्क है और जनता इनको आने वाले चुनाव में जरूर जवाब देगी, इस झूठ फरेबी सरकार को आम जनता के साथ मिलकर उखाड़ फेंकने का काम हम सब मिलकर करेंगे’।

’बैठक में पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम सिंह असवाल, राजपाल खरोला, महिला अध्यक्ष नीलम तिवारी, मदन मोहन शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा राणा, राजेंद्र सिंह राणा, दिनेश ब्यास, विकास नेगी, शलेंद बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, रवि जैन, दीपक जाटव, गौतम नौटियाल, करतार नेगी, पार्षद पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, पुष्पा मिश्रा, विजयलक्ष्मी, शर्मा शकुंतला शर्मा, यूंका जिलाध्यक्ष सनी प्रजापति, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, देवी प्रसाद, दिनेश सकलानी, मधु जोशी, उमा ओबराय, सावित्री देवी, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, सिंहराज पोसवाल, विकास केवट, सुनील आर्य, अनिल रावत, अजय रमोला, सभासद विनोद सकलानी, बलदेव भंडारी, मनीष जाटव,शिवम भट्ट, सर्वेंद्र कंडियाल, सुरेंद्र भंडारी, आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे’।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *