ऋषिकेश और मुनिकीरेती में पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

ऋषिकेश और मुनिकीरेती में पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी
Spread the love

उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश/ मुनिकीरेती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।

महानगर ऋषिकेश के काग्रेस जनों ने नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की मूर्ति पर सफ़ाई कर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व कांग्रेस जनों ने इस मौके पर उत्तराखंड के शहीदों को याद करते हुए वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी वेद प्रकाश शर्मा को शोल उड़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी जी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी, आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया ।

राजीव गांधी जी एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा-बसा था। राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था। नियति ने समय के कैनवास पर उन्हें बहुत कम समय बख्शा, लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने इतिहास के कैनवास पर अपनी अनूठी और अमिट छाप छोड़ी।

आज द्वेश की भावना से ग्रसित होकर अनर्गल बयानबाज़ी कर उनकी छवि को ख़राब करने का कार्य किया जा रहा ह।कांग्रेस के कार्यकाल में स्थापित किये गये ऐतिहासिक स्थलों का भी नाम बदलकर इतिहास को झूठ के रूप में परोसने का प्रयास कर रहे हैं जोकि शर्मनाक है ।ये देश राजीव गांधी जी के किये कार्यों को कभी नहीं भुला सकता ।

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी व पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत ने कहा कि राजीव गांधी जी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे उनमें सादगी और दृढ़ता के आदर्श का समावेश था। बेहद शांत और गंभीर प्रवृत्ति के राजीव गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्यम्, शिवम, सुंदरम् का मूर्तिमान रूप था। आज मोबाइल क्रांति पंचायती राज सहित अनेक ऐसे कार्य जोकि देश के लिये मील का पत्थर साबित हो रहे हैं ।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, मधु जोशी कमलेश शर्मा, विमला रावत, बीएस पयाल, वेद प्रकाश शर्मा, अरविंद जैन, हरि सिंह नेगी, यूंका जिलाध्यक्ष सनी प्रजापति, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, यूंका प्रदेश महासचिव ईमरान सैफी, योगेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, शामेंलेंद ओम सिंह पंवार, ललित मोहन मिश्र, धर्मेंद्र गुलियाल, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, विश्वजीत अधिकारी, विशाल भारती, विकाश केवट, निशांत बागड़ी, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, कपिल शर्मा, ऋषि सिंघल, राम कुमार बतलिया, विवेक तिवारी, पुरंजय भारद्वाज, अनीश पुनिया, कार्तिक, आशीष आदि मौजूद थे।

मुनिकीरेती। ढालवाला मुनी की रेती में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के लिए शहीद हुए उन्होंने आधुनिक भारत निर्माण में अपनी भूमिका अदा की राजीव गांधी जी सरलता सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति रहे।

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देश आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 32वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती बम धामाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी जी ने कंप्यूटर क्रांति लाकर पूरे देश के युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया आज हम आईटी सेक्टर में पूरी दुनिया में नंबर वन पर।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश ब्यास, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सकलानी, अधिवक्ता अनिल रावत, सभासद विनोद सकलानी, अजय रमोला, सुरेंद्र भंडारी सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *