कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला

मंत्री पर लगाया गलत बयानी का आरोप
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। कैबिनेट मंत्री गणेशी जोशी की गलत बयानी से नाराज मुनिकीरेती-ढालवाला के कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसिंयों ने मंत्री जोशी पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के निर्देश पर कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री जोशी जनता का ध्यान सरकार की करतूतों से हटाने के लिए गलत बयानी कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि भाजपा के बड़बोले मंत्री लगातार गलत बयान बाजी करते रहते हैं जो कि एक मंत्री पद को शोभा नहीं देता है। गणेश जोशी फौज के भगोड़े रहे हैं उन्होंने हमेशा उत्तराखंड की जनमानस के खिलाफ अपने बड़बोले बोलो से कष्ट पहुंचाया है।
कांग्रेस नेत्री सरस्वती जोशी एवं अनिता कोठियाल ने कहा कि गणेश जोशी हमेशा गलत बयान बाजी करते रहते हैं जो कि निंदनीय है कांग्रेस पार्टी पर दिए गए बयान को शीघ्र वापस लेना चाहिए।
अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सुनील आर्य ने कहा कि रक्षा मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा सरकार उत्तराखंड के जनमानस के साथ अनुसूचित जाति के लोगों पर भी गलत बयान बाजी करते रहते हैं जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।
महावीर खरोला दिनेश सकलानी राजेंद्र राणा सुनील आर्य अजय रमोला शिवम भट्ट यशपाल थलवाल आशीष श्रीवास्तव लक्ष्मण राजभर सोहन लाल सुरेंद्र भंडारी दयाल भंडारी गबर सिंह चौहान देवी प्रसाद सरस्वती जोशी अनीता कोटियाल राजेश शर्मा प्रमोद कुमार बलदेव भंडारी दलवीर रावत नागेंद्र केरवान आदि शामिल थे।