मुनिकीरेती नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार

मुनिकीरेती नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। मुनिकीरेती-ढालवाला नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी विस्तार कर दिया गया है। इसमें दो तीन उपाध्यक्ष और तीन महासचिव बनाए गए है।

जिलाध्यक्ष उत्तम िंसंह असवाल की संस्तुति के बाद नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। इसमें सुरेंद्र सिंह भंडारी और आनंद आनंद बिजल्वाण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव को नगर उपाध्यक्ष, विक्की प्रजापति, प्रमोद कुमार और विजेंद्र राणा को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा भगवती प्रसाद उनियाल को प्रवक्ता, लक्ष्मण राजभर, गिरीश भट्ट और राधे श्याम को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों के नाम की घोषणा के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने 2023 के निकाय और 2024 के आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *