कांग्रेस की देवप्रयाग जिले की ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की घोषणा

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। कांग्रेस की देवप्रयाग जिला इकाई के तहत आने वाले ब्लॉक और नगर इकाई के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। महावीर खरोला को मुनिकीरेती नगर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के नव नियुक्त अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष उत्तर सिंह असवाल ने नवनियुक्ति ब्लॉक नगर अध्यक्ष गणों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए जुट जाने का आहवान किया।
कीर्तिनगर ब्लाक से ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भण्डारी, कीर्तिनगर नगर से नगर अध्यक्ष हरीश सकलानी, देवप्रयाग नगर से नगर अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह रावत, देवप्रयाग ब्लाक से ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन सिंह बिष्ट, नरेन्द्रनगर ब्लाक से ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर भण्डारी, नरेन्द्रनगर नगर से नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, मुनिकीरेती ब्लाक से ब्लॉक अध्यक्ष महावीर खरोला।