कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा लोगों को साथ

श्री बदरीनाथ। देश के सीमांत गांव माणा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आम जन का अच्छा समर्थन मिल रहा है। यात्रा में कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे मुददों पर जनता रिएक्ट कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के नेतृत्व में भारत के आखिरी गांव माणा से शुरू हुई कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत शानदार रही। भारत जोड़ो नफरत छोड़ो नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखते ही बन रहा है। यह यात्रा विभिन्न रूपों में 19 नवंबर तक चलेगी।
यात्रा को जनता का अच्छा साथ मिल रहा है। लोग कांग्रेस के नेताओं को सुन रहे हैं। कांग्रेस यात्रा में राज्य के जिन मुददों को उठा रही है उस पर जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। भारत जोडो यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी के हत्या के मामले को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
सरकारी नौकरियों में हुए घोटाले, विधानसभा नौकरी घोटाले पर जनता रिएक्ट कर रही है। श्रीनगर में उन्होंने भाजपा के नेता एवं कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को निशाने पर लिया। बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन न होने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। कहा कि श्रीनगर नगर पालिका के साथ राज्य शासन भेदभाव कर रहा है।
इसके अलावा जिला स्तर पर हो रही यात्राओं के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की भाजपा सरकार को विभिन्न मुददों पर घेर रहे हैं। इसमें सरकारी नौकरियों की लूट प्रमुख रूप से शामिल है। साथ ही स्थानीय मुददों को भी कांग्रेस मजबूती के साथ उठा रही है।
कुल मिलाकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को उत्तराखंड में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।